डगरुआ मत्स्यजीवी संयुक्त समिति के अध्यक्ष बने सुबोध, मंत्री बने रतन कुमार

 


पूर्णिया/वाजिद आलम

डगरुआ प्रखंड क्षेत्र में मत्स्यजीवी संयुक्त समिति लिमिटेड चुनाव शाम के 4:30 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया जिसमें लोगों की लंबी कतारें देखी गई एवं कुल 62.31 प्रतिशत मतदान होगा।प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड  विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि डगरुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय डगरुआ में दो एवं मध्य विद्यालय डगरुआ में दो कुल 4 मतदान केंद्र बनाए गए थे।उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा दिन के 10:00 बजे तक मतदान की रफ्तार धीमी रहे 10% तक हुआ था उसके बाद मतदान में तेजी आई शाम 4:30 बजे तक 62,31 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया


उन्होंने बताया कि 4 मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 2388 में 1488 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान थाना अध्यक्ष रामचंद्र मंडल अंचलाधिकारी रमन कुमार सिंह प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सहित भारी मात्रा में पुरुष एवं महिला पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।अध्यक्ष पद पर पुराने तो मंत्री पद पर नए उम्मीदवार पर लोगों ने जताया भरोसा दूसरी बार अध्यक्ष बने सुबोध, मंत्री बने रतन कुमार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र डगरुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय डगरुआ में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मतगणना मैं दूसरी बार अध्यक्ष पद पर सुबोध महाल्दार एवं मंत्री पद पर रतन किशोर महाल्दार विजय घोषित किया गया


प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि मत्स्यजीवी मतगणना अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवार थे। जिसमें सबसे अधिक मत सुबोध महाल्दार 551मत, दूसरे पर राजेंद्र प्रसाद चौधरी 459मत , तीसरे स्थान पर रहे चंदन मालदा 249 मत चौथे पर रहे चमन लाल चौधरी ने 150 मत लाया जिससे सबसे अधिक मत 551 सुबोध महाल्दार को मिला जिसके बाद विजय घोषित किया गया


मंत्री पद पर 3 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें सबसे अधिक रतन कुमार महाल्दार 717 मत दूसरे पर रमेश कुमार 585 मत एवं सूरज कुमार 138 मत लाकर तीसरे पर बने रहे। प्रखंड निवासी पदाधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक 717 मत रतन कुमार मालदार को मिला जिसे विजय घोषित किया गया एवं अध्यक्ष एवं मंत्री पद के विजय उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया गया।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार मतगणना कर्मी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post