Top News

बिजली महोत्सव का हुआ आयोजन उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद

 


मनीष कुमार /कटिहार

शहर के स्थानीय नगर भवन में बिजली विभाग की ओर से "उज्जवल भारत" "उज्जवल भविष्य" बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिला अधिकारी उदयन मिश्रा, सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी, बीएमपी कमांडेंट दिलनवाज अहमद,सहित बिजली विभाग से जुड़े कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे


इस कार्यक्रम का विधिवत रूप से तमाम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस दौरान बिजली विभाग से जुड़े वरिय अधिकारियों ने बिजली विभाग की उपलब्धियों को लोगों के बीच रखा। इस दौरान निवर्तमान उपमहापौर सूरज प्रकाश राय, लोजपा जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद

निवर्तमान निगम पार्षद मंजूर खान,अधिवक्ता संजय सिंह, सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं बिजली विभाग से जुड़े अधिकारी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post