Top News

इलाज के लिए जा रहे थे खगड़िया ट्रैन के चपेट में आने से 3 की मौत

खगड़िया/सिटीहलचल न्यूज़

नवगछिया बरौनी रेलखंड के नवगछिया स्टेशन और खरीक  स्टेशन के बीच में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मोके पर नवगछिया थाना पुलिस और रेल थाना पुलिस पुलिस अग्रिम करवाई में जुट गई । वही मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मददपुर के निवासी 50 वर्षीय  रेखा देवी , बेटी धर्मशिला देवी और डेढ़ साल का नाती राजवीर के रूप में हुई है 


घटना के बाबत परिजनों ने बताया रेखा देवी अपनी बेटी का इलाज कराने खगड़िया जाने के लिए घर से सुबह चार बजे निकली थी और खरीक स्टेशन में ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक के रास्ते होकर जा रही थी इसी बीच नवगछिया स्टेशन और खरीक स्टेशन के बीच मे ही मददपुर गांव के कुछ ही दूरी पर ट्रेन के चपेट में आने से मां रेखा देवी और बेटी धर्मशील देवी और नाती राजवीर को मोके पर ही मौत हो गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post