पूर्णिया /विकास कुमार झा
शहर के के.हाट थाना में सोमवार को एक दंपति ने जमकर बबाल काटा और पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। वही थाने के सामने हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।
गिरफ्तार दंपति रुपौली अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी सह सीआई ज्ञान कुमार और उसकी पत्नी भाजपा नेत्री सोनिका पहुजा है।
सोमवार सुबह महिला फेसबुक लाइव आकर थाना के आगे थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाने लगी। उसके बाद उसके पति राजस्व कर्मचारी लाउडस्पीकर लेकर चले आये। फिर थाने के आगे बैठकर पुलिस कर्मियों के बारे में महिला नारे लगाने लगी साथ ही अभद्र भाषा का भी प्रयोग करने लगी, पुलिस को बार बार चोर कह रही थी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग करते हुए दोनो पति पत्नी को हाजत में बंद कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भू राजस्व कर्मचारी ज्ञान कुमार का उसके ही भतीजी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस पर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट भी हुई है। वही के.हाट थाना पुलिस ने उक्त वर्णित जमीन पर धारा 144 लगा दी है। लेकिन भू राजस्व कर्मचारी एवं उनकी पत्नी सोनिका पाहुजा का पुलिस पर आरोप है कि पुलिस पैसे लेकर आगे की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और द्वितीय पक्ष को मदद दे रहे हैं।
वही इस बाबत में के हाट थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में दिए गए उनके आवेदन पर उचित कार्यवाही पुलिस के द्वारा की गई है। लेकिन दोनों पति-पत्नी के द्वारा बार-बार पुलिस को प्रताड़ित किया जाता रहा है एवं अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज भी की जाती थी। वही कानून को अपने हाथ में लेते हुए सड़क जाम किया और थाना के सामने बैठकर पुलिस पदाधिकारियों को गाली गलौज किया। इस वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।