Top News

डिप्टी कमिशनर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से युवक को मारी गोली,मैडम लड़ रही है चुनाव

नालंदा: अभी अभी एक बड़ी खबर हिलसा थाना इलाके के गुलनी गांव से आ रही है । जहां चुनावी रंजिश में प्रत्याशी के पति ने युवक को गोली मार दी । जख्मी सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार बताया जा रहा है । जबकि गोली मारने का आरोप वित्त विभाग में सलाहकार के पद पर कार्यरत डिप्टी कमिश्नर राजीव रंजन पर लगा है । गोली से जख्मी युवक को इलाज के लिए हिलसा अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया । गोली युवक के जांघ में लगी है । डिप्टी कमिश्नर की पत्नी रेखा रंजन जूनियर पंचायत से पंचायत समिति पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं । जबकि जख्मी के पिता वर्तमान मुखिया का समर्थक है । इसी रंजिश को लेकर यह घटना घटी है । 
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद पुलिस गांव पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है । ग्रामीणों के अनुसार डिप्टी कमिश्नर राजीव रंजन ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाया है । जो युवक को लगा है उनके घर पर भी छापेमारी की गई जहां से हुए फरार हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post