समाज सुधारक पेरियार ई वी रामास्वामी की 142 वी जयंती मनाई गई

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णियां : महान समाज सुधारक, द्रविड़ आंदोलन के दक्षिण भारत के सबसे क्रांतिकारी नेता पेरियार ई० वी० रामास्वामी नायकर का 142 वी जयंती समारोह स्थानीय अंबेडकर सेवा सदन में बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के संयुक्त तत्वाधान में भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव के अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने पेरियार ई० वी० रामास्वामी नायकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा की पेरियार रामास्वामी नायकर दक्षिण भारत के तमिलनाडु प्रदेश के ईरोड नामक स्थान पर 17 सितंबर 1879 ईस्वी को जन्म देकर दक्षिण भारत में धार्मिक रूढ़िवाद, अस्पृश्यता , वर्ण व्यवस्था पर आधारित ऊंच-नीच एवं पाखंड के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाया 


महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेष की नीतियों और कार्यक्रम से प्रभावित होकर असहयोग आंदोलन का दक्षिण भारत में नेतृत्व किया। अछूतों के अधिकारों की लड़ाई के लिए जेल भी गए। अंततः अछूतों को स्वतंत्र आवागमन पर लगे रोक को हटाया गया। वे एक बुद्धिवादी, अनीश्वरवादी , एवं मानवतावादी विचारक थे । आज भी दक्षिण भारत के तमिलनाडु प्रदेश में पेरियार के विचारों एवं उनके द्वारा बनाई गई पार्टी डी०एम०के० पार्टी की सरकार एम०के० स्टालिन के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से बनी है। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी अमरनाथ सिंह ने कहा कि पेरियार रामास्वामी नायकर दलितों एवं पिछड़ों के अधिकारों को सर्वप्रथम तमिलनाडु प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने का काम किया। कार्यक्रम में उपस्थित किसान सलाहकार संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष संजीव शुभम ने पेरियार रामास्वामी नायकर को सामाजिक क्रांति के प्रनेता और अज्ञानता ,अंधविश्वास, अर्थहिन रीति-रिवाजों का कट्टर दुश्मन बताया

साथ ही कहां की पेरियार रामास्वामी नायकर को उनके सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को यूनेस्को ने दक्षिण पूर्व एशिया का सुकरात जैसे विशेषण से सम्मानित किया एवं उन्हें शील्ड प्रदान किया। कार्यक्रम में बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के अध्यक्ष शंभू प्रसाद दास ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयोजक बम भोला साहनी , अर्जक संघ के महासचिव सियाराम महतो, समाजसेवी इंजीनियर रघुनंदन कामती , भीम सेना के अध्यक्ष निक्कू पासवान , यादव महासभा के महासचिव मुरली मनोहर यादव , किसान सभा के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम उद्दीन , आदिवासी उत्थान संघ के अध्यक्ष यमुना मुरमुर, प्रदीप पासवान बहुजन क्रांति मोर्चा के धमदाहा अनुमंडल के अध्यक्ष गगन पासवान , अरविंद यादव , अधिवक्ता राणा प्रताप यादव, हरीलाल पासवान, आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखें। अंबेडकर सेवा सदन के अध्यक्ष जिन्नत लाल राम धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post