*श्री शिवानंद सत्संकल्प फाउंडेशन* हैदराबाद और *आंध्र तेलंगाना भवन* विष्णुपद क्षेत्र के निकट श्री राम मंदिर में फ़ल्गुनी नदी के तट पर कोरोना महामारी से मृत दिवंगत आत्माओं के मोक्ष प्राप्ति हेतु सामूहिक पिंडदान का दूसरी बार आयोजन किया गया। इसके पहले पिछली अमावस्या को भी ये आयोजन कराया जा चुका हैं । श्री *जी मनोहर लाल प्रमुख संरक्षक आंध्र तेलंगाना भवन एवं- *परम गुरु सतगुरु श्री कंदुकुरी शिवानंद मूर्ति जी* के तत्वावधान में सामूहिक पिंडदान का आयोजन हुआ ।३ स्थान में पिंड प्रदान के पश्चात ब्रम्हाण् भोजन भी कराया गया। पिंडदान का आयोजन मृत आत्मा के मोक्ष के लिए किया गया क्योंकि कोविद में मरने वाले कई लोगों का अंतिम संस्कार वांछित तरीके से नहीं किया जा सका ।जी. मनोहर लाल जी, जो फ़्रीडम फाइटर और पूर्व अध्यक्ष गया नगरपालिका स्व. जी. कन्हैया लाल जी के बड़े पुत्र हैं। वो आंध्र तेलंगाना भवन गया के मुख्य संयोजक हैं और पिछली 8 पीढ़ी से दक्षिण भारतीय यात्रीयो के पूर्वजों के लिए पिंड दान की व्यवस्था करते हैं।
पिंड दान में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व हैं । इस अमावस्या तिथि के बाद एवं आगामी अमावस्या तिथि पर भी यह विषेश श्राद्ध कर्म किया जाएगा ।
सभी कार्यों में सरकार द्वारा निर्धारित कोविद 19 की सुरक्षा हेतु सभी गतिविधियों का पालन किया गया एवं पुजारियों एवं सहयोगियों को भी कोविड किट बांटी गयी ।
यह कार्यक्रम गया विष्णुपद क्षेत्र के पुरोहित श्री गणपति आचार्य भट्ट , श्री अरुण आचार्य, गयापाल पुरोहित श्री संजय भैया , श्री विवेक भैया , श्री गोविंद लाल भैया , श्री कमल लाल भैया ने श्री मनोहर लाल चौरसिया जी के संयोजन से किया ।
इस कार्यक्रम में राजा आचार्य , राहुल चौरसिया , सूरज मिश्रा , आदित्य मिश्रा , मनोज लाल ढेरी, संदीप कटरीयर , मनोज कटरियार, शिव लाल भैया , लखीबस पकसि, देवांग्शु सेन गुप्ता , नीरज , पंकज , राम प्रपन्न मिश्रा एवं अन्य मौजूद थे ।
Post a Comment