Top News

बलरामपुर बिधायक ने किया पिएमजिएसवाई सड़क का शिलान्यास

Katihar news
बारसोई से मनोरंजन शाह की रिपोर्ट
बारसोई प्रखंड के कमरौल पंचायत अंतर्गत गाजंन के निकट मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत विधायक महबूब आलम नेे लगभग  एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क शिलान्यास किया । वही उद्घाटन के उपरांत विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बारसोई बलरामपुर क्षेत्र में विकास के क्रम में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है हर क्षेत्र में विकास हो रही है इसी क्रम में मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत यह सड़क बन रही है जिसकी लंबाई 1.110 किलोमीटर होगी सुरेश मालाकार के घर से पीएमजीएसवाई गोंन्धरा तक यह सड़क बनेगी लोगों को अब कच्चे सड़कों से नहीं चलना पड़ेगा पक्की सड़क बनकर बहुत जल्दी तैयार हो जाएंगे कार्य प्रगति पर है विधायक ने कहा कि हमारी प्रयास है कि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों को मुख्य सड़क से जोड़ा जा सके जिस पर कार्य चल रहा है इतना ही नहीं पुल पुलिया का निर्माण भी काफी तेजी से चल रही है वही इस अवसर पर मो यासीन, सोनू यादव, शिव कुमार यादव मोहम्मद सलीम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post