Top News

दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की ट्रेन के कटकर हुई मौत

Gaya
गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के परैया व गुरारू स्टेशन के बीच दो युवकों की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी। जिसकी जानकारी सुबह स्थानीय ग्रामीणों को उस समय हुई जब कुछ लोग पटरी से गुजर रहे थे। ग्रामीणों को आशंका है कि घटना पटरी पार करने के क्रम में घटी है। जहां पहली घटना जमालपुर रेल क्रोसिंग के आउटर सिग्नल के निकट पोल संख्या 485-32 में डाउन मेन लाइन में घटी। मृतक का क्षत वीक्षत शव पटरी किनारे पड़ा मिला मृतक के पास से बरामद पर्स में उसका आधार कार्ड निकला, जिससे उसकी पहचान औरंगाबाद के बेला बारिश निवासी राम उदय यादव के 22 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार से हुई है। जिसका ससुराल प्राणपुर में है। घटना के बाद पहुंचे ससुराल वालों ने भी शव की पहचान की। शव को जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम हेतु गया एएनएमसीएच ले जाया गया
वही दूसरी घटना इंग्लिश रेल क्रोसिंग के पास घटी। जहां युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में क्रोसिंग के पास पोल संख्या 488-15 के अप मेन लाइन के पटरी किनारे पाया गया। मृतक के शव की पहचान घटना स्थल पर नही हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जानकारी दी कि मृतक कोंच थाना क्षेत्र के कमल बिगहा निवासी 40 वर्षीय कपिल यादव है। वहीं एक ही दिन दो लोगों की ट्रेन से कटकर हुई मौत से प्रखंड क्षेत्र में संशय का माहौल है। विगत एक माह में ट्रेन से कटकर होने वाली मौत की घटना बढ़ी है। जिससे स्थानीय ग्रामीण चिंतित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post