पूर्णिया: देह ब्यपार के धंधे में एक नाबालिक लड़की को रोजाना 20 से 25 लोगो को परोसा जाता था। जिसके बाद यातना से तंग आकर नाबालिक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामला पूर्णिया और किशनगंज जिले कोचाधामन थाना क्षेत्र के सीमा पर बसे अनगढ़ रेडलाइट एरिया का है। सूत्रों के अनुसार दलाल ऋषभ शाह उर्फ मौसम ने 5 दिन पूर्व एक नाबालिक को खरीदकर अनगढ़ बाजार के मस्जिद के समीप रेडलाइट एरिया में देह ब्यपार में धकेल दिया था।
मालूम हो कि अनगढ़ बाजार में मस्जिद के पीछे अवैध रूप से देह ब्यपार का धंधा वर्षो से चल रहा है। ग्राहक की संख्या को देखते हुए धीरे धीरे यहाँ पूरा रेडलाइट एरिया ही बस गया। नाबालिक को लाये जाने के बाद जबदस्ती उसे रोजाना 20 से 25 ग्राहकों के बीच परोसा जाता था। मना करने पर उसके साथ दलाल मौसम द्वारा मारपीट भी किया जाता था। इसी बीच यातना से तंग आकर नाबालिक ने आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या की खबर जैसे ही लोगो की मिली घटनास्थल पर भीड़ जमने लगी। इसी बीच दलाल घर छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अनगढ़ थाना और किशनगंज जिले की कोचाधामन की पुलिस मौके वारदात पर पहंची। मगर काफी देर तक दोनों थाना की पुलिस सीमा विवाद पर उलझी रही। कोई घटनास्थल को कोचाधामन थाना क्षेत्र बता रहा है तो कोई अनगढ़ थाना क्षेत्र। इसी चक्कर मे रात्रि 11 बजे तक नाबालिक का शव पड़ा रहा।
दलाल मौसम द्वारा नाबालिक को कहाँ से खरीदकर लाया गया था यह पता नहीं चल पाया है। मगर जिस तरह घटना घटी है, इससे आसपास के लोग सकते में है। सूत्रों के मुताबिक आक्रोश में लोग रेडलाइट एरिया को उजाड़ने की बात कह रहे है। पूर्णिया में इस तरह की घटना कई बार घट चुकी है।
Post a Comment