Top News

क्षमता से अधिक यात्री बैठाने पर वाहनों से वसूला गया जुर्माना

Araria news
अररिया: जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, द्वारा कई स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।गौरतलब हो कि जिलाधिकारी को बार-बार यह शिकायत मिल रही थी कि बस चालक द्वारा पैसेंजर से डबल बस भाड़ा वसूला जा रहा है। प्राप्त शिकायत के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा  अविलम्ब विशेष  जांच अभियान चलाकर करवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था  कई बसों  को रोककर औचक जाँच किया गया और जिस बस कंडक्टर द्वारा अधिक पैसा लिया  गया था उसके पैसेंजर को पैसा  वापस करवाया गया। बस चालक को निर्देश दिया गया कि दोबारा अगर इस तरह की मामला संज्ञान में आता है तो आपकी परमिट निलंबन करने की कार्रवाई की जाएगी। बस चालकों से 75000 रुपये जुर्माना राशि भी वसूली गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post