पूर्णिया: कोचाधामन थाना क्षेत्र के अनगढ़ रेडलाइट एरिया में संदिग्ध अवस्था मे फाँसी पर लटके सैक्स वर्कर के मौत का तार पूर्णिया से जुड़ गया है। जिस दलाल ऋषभ उर्फ मौसम ने नाबालिग को देह ब्यपार के धंधे में धकेल वह सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल राजा नगर का रहने वाला है।
सूत्र बताते है कि ऋषभ उर्फ मौसम ने नाबालिक को प्रेम जाल में फसाकर मधुबनी जिला से भगा ले आया था। जिसके बाद बेगूसराय के बखरी रेडलाइट एरिया में देह ब्यपार के धंधे में धकेल दिया। उसके कुछ दिनों के बाद पूर्णिया के खुश्कीबाग, जीरो माइल रेडलाइट एरिया में कुछ दिन रखा। प्रेम और शादी का झांसा देकर 3 सालो में दलाल ऋषभ उर्फ मौसम ने युवती से लाखों कमाया
इसी बीच दलाल ऋषभ उर्फ मौसम 2 अन्य लड़कियों को अपने प्रेम के जाल में फसाकर ले आया। जो युवती को नागवार गुजरा। जिसके वजह से अक्सर ऋषभ और युवती के बीच झगड़ा होता रहता था। जिसके बाद ऋषभ ने युवती को अनगढ़ स्थित रेडलाइट एरिया भेज दिया। मगर लड़ाई झगड़ा का सिलसिला जारी रहा। बताया जाता है कि घटना से पूर्व ऋषभ उर्फ मौसम ने युवती की जमकर कई दिन पिटाई की थी। रोजाना 20 से 25 ग्राहकों के साथ सोने को मजबूर किया जाता था। जिसके बाद युवती का घर के फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ
यह पूरा मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग का है, जिसे किशनगंज और पूर्णिया पुलिस नजर अंदाज कर रही है। लड़की कहाँ की है? किस तरह इस दलदल में आई, और कितनी लडक़ीया दलाल ऋषभ के चंगुल में फसी हुई है, उसकी जाँच पुलिस नहीं कर रही हैं। जिस दलाल ऋषभ ने उसे मरने पर मजबूर किया, जो रेडलाइट एरिया में अन्य लड़कियों से देह ब्यपार कराता है, उसी को पति बनाकर उसके घर लड़की का शव पहुँचा दिया। इसी से अंदाजा लगा सकते है कि कैसे पूरे मामले की लीपापोती हो रही है।
Post a Comment