Nalanda news
नालंदा से मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट
नालंदा : सरमेरा थाना इलाके के चेरो गांव में कुआँ में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी । मृतक सोने राम का पुत्र बॉबी कुमार है । परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे वह घर से निकल कर शौच करने जा रहा था । इसी बीच पास के कुएं पर बैठकर हाथ पैर धो रहा था । इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया । जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन अनहोनी की आशंका करते हुए खोजबीन करने लगे । इसी दौरान जब ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देख तो उसमें उसका लाश नजर आया । इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया । घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी । थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा कुएं में गिरने से मौत होना बता रहे हैं। यूडी केश दर्ज कर अनुसन्धान किया जा रहा है ।
Post a Comment