Top News

दिव्यांग लोगों को राशन कार्ड का वितरण किया।

आज अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर इंद्रवीर कुमार के द्वारा मानपुर प्रखंड मुख्यालय में कई दिव्यांग लोगों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। 
लॉकडॉउन के समय में प्रत्येक दिव्यांग के लिए राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रार्थमिकता के आधार पर किया गया। 
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मानपुर भी उपस्थित थे। 
ये सभी दिव्यांग राशन कार्ड धारी ऐसे लोग हैं जो पूर्व में किसी कारणवश सरकार के इस योजना का लाभ नहीं ले पाए थे। 
प्रखंड व अनुमंडल के द्वारा विशेष रूप से कराए सर्वेक्षण के बाद चिन्हित लाभुकों का राशन कार्ड बनाकर इनका कार्ड बनाकर इनको दिया गया। 
इसके साथ ही इनको दिए जाने वाले पेंशन योजना के लाभ के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। अधिकतर दिव्यांग लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा था। एक दो लोगों को जो भी समस्याएं आ रही है उनको दूर करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। जिन्हे ट्राइसाइकिल की आवश्यकता है एवं किसी कारणवश नहीं मिल पाया है
उन्हें भी अविलंब उपलब्ध कराने के लिए बुनियाद केंद्र से समन्वय स्थापित कर ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post