Top News

भूमि विवाद निपटाने हेतु लगाए गए जनता दरबार में पांच मामलों में तीन का निष्पादन

Katihar news
बारसोई से मनोरंजन शाह की रिपोर्ट
बारसोई थाना प्रांगण में शनिवार की दोपहर सीओ अमर कुमार राय एसआई गांगेय राघव के संयुक्त नेतृत्व में भूमि विवाद का निपटारा करने हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया । इस संबंध में सीओ अमर कुमार राय ने बताया कि बारसोई थाना में कुल 3 मामले सुनवाई हेतु आए जिसमें आपसी समझौते से तीनों मामले का निष्पादन कर दिया गया वहीं उन्होंने बताया कि आबादपुर थाना में लगाए गए जनता दरबार में सुनवाई हेतु 2 मामले आए जिसमें आपसी सहमति नहीं बनने से दोनों मामलों के सुनवाई हेतु आगामी तिथि निर्धारित किया गया । इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी महबूब आलम मनोज चौधरी कार्यालय लिपिक अजय कुमार सहित आवेदक एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post