वैशाली जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में कोरोना संक्रमण (कोविड- 19 ) के रोकथाम के लिए टीकाकरण कार्य कार्ययोजना अनुरूप अभियान चलाया गया । टीकाकरण ड्राइव के लिए तैयार किये गये कार्ययोजना का सफल संचालन उप विकास आयुक्त, विजय प्रकाश मीणा के नेतृत्व में किया गया निर्धारित लक्ष्य जिसमें 18+ के प्राप्त 32500 डोज़ टीका को लगवाने के लिए सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के कमान में प्रखंड के विडियो,सीओ, एमओआईसी, सीडीपीओ, जीविका के बीएम तथा शिक्षा विभाग के कर्मी आदि द्वारा सभी केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण कार्य का अनुश्रवण किया गया टीकाकरण कार्य में जिले के 236 केंद्रों पर टीका लगाया गया जहां स्वास्थ्य आईसीडीएस शिक्षा, जीविका आदि के सदस्य,कर्मी मौजूद थे । आज सभी केंद्रों पर टीका लगाए जाने के बाद सभी व्यक्ति को 2 टैबलेट पेरासिटामोल दिया गया। 20 जून को टीकाकरण अभियान में जीविका दीदी एवं कर्मी के सभी परिवार वाले को टीकाकृत करने का लक्ष्य है।
कोविड टीकाकरण कार्य कार्ययोजना अनुरूप जिले में अभियान चलाया गया
CITY HALCHAL NEWS
0
Post a Comment