Top News

प्रकाश चंद्र मिश्रा बने पूर्णिया के नए कृषि पदाधिकारी अन्य का भी तबादला

Patna news
पटना: राज्य सरकार ने कृषि विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण कर दिया है और इसकी अधिसूचना सरकार के विशेष सचिव विजय कुमार ने गुरुवार की शाम को जारी कर दिया। स्थानांतरित किए गए सभी पदाधिकारी बिहार कृषि सेवा कोटी एक (शष्य) वर्ग के 3 एवं दो के 24  हैं, जिसमें संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक सहायक निदेशक एवं समकक्ष पदों के पदाधिकारी हैं । स्थानांतरित पदाधिकारियों को वर्तमान वेतनमान में ही नया स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।इसके अलावे 14 जिला कृषि पदाधिकारी का भी तबादला हुआ हैं
करीब डेढ़ साल से पूर्णिया कृषि पदाधिकारी के रिक्त जगह को भी भरा गया है। अब पूर्णिया के नए कृषि पदाधिकारी प्रकाश चंद्र मिश्रा होंगे। पहले वे प्राचार्य सह उप निदेशक (शष्य) प्रसार, प्राशिक्षण केंद्र मुशहरी, मुज़फ्फरपुर में पद स्थापित थे। मालूम हो कि पूर्व कृषि पदाधिकारी शंकर झा को निगरानी विभाग ने घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था। जिसके बाद कई महीनों तक पूर्णिया जिला के कृषि पदाधिकारी का पद खाली रहा था। जिसके बाद अररिया के कृषि पदाधिकारी संतलाल साह को पूर्णिया का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब नए कृषि पदाधिकारी प्रकाश चंद्र मिश्रा के आ जाने से जिले के चौपट कृषि ब्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद है। नए कृषि पदाधिकारी बांका जिला के रहने वाले है
इसके अलावे पूर्णिया पूर्व के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राम ईश्वर प्रसाद सिंह का भी तबादला हो गया है, उन्हें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बिहारशरीफ बनाया गया है, साथ ही हिलसा का भी प्रभार दिया गया है। इनके जगह अब सोहन प्रसाद यादव पूर्णिया पूर्व के नए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी होंगे। पहले वे दरभंगा सदर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी थे। नए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बांका जिला के रहने वाले है।
इसके अलावे जमुई जिला के कृषि पदाधिकारी संजय कुमार को उप निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र पूर्णिया प्रमंडल बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post