Top News

रुपौली भाजपा मंडल ने वर्चुअल बौद्धिक वर्ग एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में लिया भाग.


पूर्णिया से अशोक कुमार साह की रिपोर्ट : 
   रुपौली प्रखंड में भाजपा मंडल रुपौली द्वारा मटेली पंचायत अंतर्गत  मिल चौक के निकट महामंत्री संजय कुमार जयसवाल के आवास परिसर में रविवार की शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक वर्ग कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना तथा दिल से प्रार्थना कर  ध्वजारोहण भी किया गया ! इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से पालन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णिया जिला शारीरिक प्रमुख अभिमन्यु कुमार कार्यक्रम में भाग लिए । इस दौरान माननीय सर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री दत्तातरये होसवाले के भाषण को ऑनलाइन जुड़कर सुना गया..!  इस अवसर पर रुपौली भाजपा मंडल अध्यक्ष, महेश्वर प्रसाद साह, युवा,एक्टिव एवं लोकप्रिय महामंत्री संजय कुमार जयसवाल, कोषाध्यक्ष विजेंदर यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष, अविनाश कुमार, युवामोर्चा महामंत्री सोनू कुमार, शैलेंद्र कुमार सुमन, सोनू कुमार गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे..!

Post a Comment

Previous Post Next Post