Top News

एक सुअर को बचाने के चक्कर में तीन युवक कुएं में डूब कर मारे गए

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
गया। बोधगया प्रखंड के गाभा पंचायत के जानी बिगहा गांव में महादलित परिवार के तीन युवक सुअर के बच्चे को बचाने के चक्कर में कुएं में डूब कर मर गए। इस घटना से गांव में कोहराम मचा है। तीनों युवकों के शव को पुलिस की मौजूदगी में निकाल लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।बुधवार की दोपहर गांव में एक कुएं के निकट घूम रहे सुअरों के झुंड में से एक सुअर का बच्चा कुएं में गिर गया। कुएं में सुअर के बच्चे को गिरता देख रवींद्र मांझी कुएं में उसे बचाने के लिए कूद पड़ा लेकिन वह कुएं से नहीं निकल सका। रवींद्र को कुएं में डूबता देख जितेंद्र मांझी, रवींद्र मांझी को बचाने के लिए कूद पड़ा लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों युवकों को डूबता देख आननफानन में पीछे से वीरेंद्र मांझी भी कुएं में कूद गया और वह भी डूबने लगा। देखते ही देखते तीनों कुएं में डूब गए। इस बात का शोर गांव के लोगों तक पहुंचा तो बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंचे और कुएं में डूबे युवकों को लोहे की कांटेदार चेन की मदद बाहर निकाला। कुएं में पानी पूरी तरह से लबालब भरा हुआ था। घटना की सूचना बोधगया पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने कोशिश की तो गांव वालों ने मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस का विरोध करने लगे हालांकि किसी तरह से पुलिस ने उन्हें समझाने में सफल हुई। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को तत्काल में पारिवारिक लाभ के तहत 20-20 हजार और कबीर अंत्येष्टि के लिए रुपये दिए। इसके बाद अब शव को मगध मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरने के बाद भेजा जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post