गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
मगध विश्वविद्यालय बोधगया के छात्रों को मूल प्रमाण पत्र करने में हो रही असुविधा को लेकर छात्रों ने संयुक्त रूप से बिहार के राज्यपाल और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इसकी सूचना भेजा है. छात्र नेता दीपक कुमार दांगी ने बताया कि वर्तमान समय में राज्य सरकार (बिहार) द्वारा कई नियुक्तियों की नियोजन का समय निर्धारण कर दिया गया है. हजारों हजार की संख्या में इस महामारी (कोरोना) के दौर में भी छात्र अपना मूल प्रमाण प्राप्त करने हेतु विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है और ना ही ससमय छात्रों का मूल प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहा है. छात्र नेता अशोक कुमार एवम कुणाल किशोर ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा घोर अनियमितता और लापरवाही बढ़ता जा रहा है.जिससे छात्रों को अपने नियुक्तियां से वंचित होने की संभावना दिख रहा है. हम छात्रों ने कई बार इसकी सूचना माननीय कुलपति महोदय को भी दी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिला है. इसको लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है.
Post a Comment