Top News

बकाया पैसा माँगने पर दुकानदार की पिटाई

 गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया जिले चनौती थाना क्षेत्र के केवाली में एक दुकानदार को बकाया पैसा मांगना पड़ा महंगा । दबंग ने दबंगई दिखाते हुए दुकानदार को जमकर पीटा । पिटाई में दुकानदार का टूटा हाथ । और दुकान में किया तोड़फोड़ तथा दुकान में रखे 10 हजार रुपया भी दबंग ने छीन लिया  । ये मामला है गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के केवाली की । वही पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना स्थानीय थाना चनौती को दिया । चनौती थाना के पुलिस ने लिखित आबेन लेते हुए । पीड़ित को गया के जसयप्रकाश न अस्पताल में भर्ती करा दिया । इस संदर्भ में पीड़ित दुकानदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया की केवाली के ही रहने बाला सुपेन्द्र टाईगर उर्फ ननका मेरे दुकान पर आया जब उससे अपना 800 सौ बकाया रुपया मागा तो वो मेरे साथ मारपीट करने लगा । इस मारपीट में मेरा हाथ भी टूट गया , और दुकान में तोड़फोड़ किया तथा दुकान का सारा सामान भी फेक दिया । पीड़ित ने यह भी बताया कि दुकान में दुकानदारी किया हुआ 10 हजार रुपया था वो भो जबरन छीन लिया । पीड़ित ने यह भी बताया कि इसकी सूचना चनौती थाना को भी दिए है लेकिन थाना के पुलिस कोई करबाई नही की है । और पुलिस के द्वारा हमी को धमकी दिया जा रहा है । पीड़ित ने यह भी बताया कि हमे जान का खतरा है बार बार सुपेन्द्र टाईगर उर्फ ननका के द्वारा धमकों भी दी जा रही है । इसलिए मैं पुलिस प्रशासन से माग करता हु मुझे न्याय मिले ।

Post a Comment

Previous Post Next Post