Top News

आज़ादी के 73 साल बाद भी ग्राम मटहा की सड़क का निर्माण नहीं ग्रामीणों ने नेताओं को जूता का माला पहना कर स्वागत करने की बात कही।

 गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया ज़िला के इमामगंज विधानसभा जो चुनाव में दिग्गजों के कारण चर्चा में रहता था विशेष कर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्रिये विधायक श्री जीतनराम मांझी के कारण और आज वे इमामगंज के विधायक भी हैं । वहीं डुमरिया प्रखंड का कोल्हुबार पंचायत का ग्राम मटहा के लोग पक्की सड़क से आज आजादी के 73 साल बाद भी वंचित है। ग्राम मटहा के संतोष कुमार रजक ने बताया के विधानसभा चुनाव के समय क्षेत्रिये विधायक जीतनराम माँझी और उनके पुत्र सह बिहार सरकार मंत्री संतोष कुमार द्वारा कहा गया था के विजय प्राप्ति के बाद शीघ्र ग्राम मटहा में फललु भुइयाँ के घर से SH - 69 के  मांडर पुल तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराने मेरी पहली प्राथमिकता होगी । ग्राम मटहा निवासी किशोर प्रसाद दांगी ने बताया के जितने के बाद एक बार माँझी जी गांव आए उसके बाद से कभी हाल भी नही लिया और नाही कॉल रिसीव करते हैं । उन्हों ने बताया के आने वाले समय में हमलोगे चाहे पंचायत चुनाव हो या विधानसभा या सांसद का सभी का बहिष्कार करेंगे और नेताओं को जूता पहना कर स्वागत करेंगे। साथ साथ ग्रामीण जनता ने गया ज़िलाधिकारी , सांसद और विधायक से शीघ्र सड़क निर्माण के लिए गुहार लगाया । इस मौके पर शंकर प्रसाद, पिंटू कुमार, कृष्ण प्रजापत, शंभु प्रसाद, विजय प्रसाद, बीरेंद्र प्रजापत, दिलीप कुमार, ब्रजेश प्रसाद, विनय प्रसाद, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, संजय प्रसाद, रामनंदन प्रसाद, विनोद प्रसाद , कृष्णदेव प्रसाद आदि ग्रामीण एक जुट होकर सड़क निर्माण कराने की माँग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post