Top News

5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Katihar news
कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला। थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिन्दटोली में मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शराब बेचने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिन्दटोली निवासी पारो महतो के घर छापेमारी कर शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया इस बाबत थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना पर बिन्दटोली में छापेमारी कर 5 लीटर देशी शराब बरामद कर कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पारो महतो को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post