Top News

राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर कांग्रेसी नेताओं ने किया रक्तदान

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया। गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद एवं युवाओं के आदर्श राहुल गांधी के 51 वें जन्मदिन के उपलक्ष पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा कोरोना की वजह से रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं का हौसला अफजाई के लिए बिहार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह गया नगर निगम के महापौर गणेश पासवान उपमहापौर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, डॉ गगन कुमार युवा नेता रचित कुमार विशाल कुमार शमीम आलम आकाशदीप विशाल भूषण राजकुमार अभिषेक कुमार सचिन राज, रवि रंजन, कुंदन कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह जिला अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ बबलू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर युवा नेता ने बताया कि आज राहुल गांधी से 51 वां जन्मदिन के मौके पर 51 युवाओं ने रक्तदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post