कटिहार/ए. डी. खुशबू की रिपोर्ट
फलका :- जमीनी विवाद मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को फलका थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता पु०अ०नि० सौरव कुमार ने की। जबकि मौके पर प्रधान सहायक जीवन रजक, अंचल लिपिक रामकृष्ण झा मौजूद थे। आयोजित जनता दरबार में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। आयोजित जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे पांच मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 3 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा दो मामलों में द्वितीय पक्ष के अनुपस्थिति तथा साक्ष्य के अभाव के कारण एवं राजस्व कर्मचारी के जांचो उपरांत अग्रिम कार्रवाई हेतु अगली तिथि निर्धारित की गई। जबकि आयोजित जनता दरबार में तीन नये आवेदन भी प्राप्त हुए। जिसमें दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। पु० अ० नि० सौरभ कुमार ने बताया कि बताया कि भूमि विवाद के मामले का निष्पादन को लेकर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। आयोजित जनता दरबार में दोनों पक्षों के जरूरी कागजात का बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए एवं आपसी रजामंदी के बाद मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जाता है। जनता दरबार के आयोजन से जमीनी विवाद मामले में बहुत हद तक कमी आई है। क्योंकि जनता दरबार उलझे हुए जमीनी विवाद के के लिए बहुत ही बेहतर कारगर साबित हो रहा है। जनता दरबार में लोगों को सरल और सहज न्याय मिल रहा है। लोग अब कोर्ट कचहरी के चक्कर से बच रहे हैं। मौके पर साक्षर सिपाही एमएच खान, पीएलवी कुमार हर्षवर्धन, मोहम्मद सोनू आदि मौजूद थे।
Post a Comment