पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव
पूर्णिया। दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों को स्मृति चिह्न एवं भगवा अंगवस्त्र भेंटकर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया।
समारोह में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विग्नेश टी.ए., सदर अंचलाधिकारी अंशु कुमार, सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार, सदर थाना के अतिरिक्त प्रभारी शशि भगत एवं केहाट थानाध्यक्ष रंजन ठाकुर सहित जिले के अन्य थानाध्यक्षों और प्रशासनिक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इन पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। अधिकारियों ने जिम्मेदारी और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
उन्होंने जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के सरल, सहज एवं आत्मीय व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और जनहित के प्रति समर्पण से आम लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। जनसेवा में समर्पित अधिकारियों का सम्मान करना समाज का दायित्व है।आशीष गोस्वामी ने अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ धर्म रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करता रहेगा। समाज और प्रशासन के बीच सहयोग एवं समन्वय मजबूत करना संगठन का उद्देश्य है।कार्यक्रम में सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक जायसवाल, बेगूसराय जिला अध्यक्ष विक्रांत आनंद, पूर्णिया नगर मंत्री कमल कृष्ण रंजन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता ठाकुर, विक्की गोस्वामी, केशव गिरी, राजेंद्र पंडित सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment