Top News

ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर सात वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

दिघलबैंक प्रखंड की धनगढ़ा पंचायत के चरघरिया गांव में सोमवार शाम खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से सात वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान धनगढ़ा पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी जुनेद आलम के पुत्र के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान बच्चा ट्रैक्टर पर सवार था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर में फंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि ट्रैक्टर और रोटावेटर संबंधित परिवार के ही हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। स्थानीय थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post