Top News

विद्यालय में प्रबंधन समिति का आयोजन, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर


भवानीपुर/बमबम यादव
भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यालय विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में रुपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। विद्यालयों में प्रबंधन समितियों के सक्रिय होने से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य विष्णुप्रिया ने कहा कि विद्यालय के समुचित विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी बल दिया।

शिक्षा प्रेमी सुशील कुमार मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने की जरूरत है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालयों में नियमित निगरानी एवं सहयोग आवश्यक है।

वहीं रघुनाथपुर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सह युवा जदयू नेता रूपेश कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता बढ़ने से गांव के बच्चों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में युवा जदयू नेता अमन कुमार सिंह, युवा जदयू नेता दीपक कुमार पटेल सहित कई ग्रामीण, अभिभावक एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post