Top News

विद्यालय ने मनाया सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

जोगबनी /सिटी हलचल न्यूज 

अररिया : स्थानीय राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर पटेलनगर जोगबनी में गुरुवार को लोक शिक्षा समिति द्वारा आयोजित सप्तशक्ति संगम  का भव्य  कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 1000 हजार महिलाये शामिल हुय। जिनकों अंगवस्त्र से सम्मानित किया विद्यालय समिति ने किया। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद रानी देवी ने किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप मे उपमुख्य पार्षद अनिता  देवी, वार्ड पार्षद नीता सिन्हा, कार्यक्रम की संयोजिका दीपिका सहा, मातृभारती  अध्यक्ष बेबी झा, मंच संचालिका अर्चना कुमारी, जितेन्द्र माथुर, डा0 विवेक माथुर, एसएसबी डीआईजी (स्वास्थय) आशीष कुमार, (उपनिरीक्षक )लोक शिक्षा समिति बिहार के अध्यक्ष रामप्रकाश प्रसाद


मुख्य वक्ता के रूप में लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश  सचिव  राम लाल सिंह, विद्यालय के सचिव राजनन्दन यादव, संरक्षक  सत्यदेव प्रकाश विश्वाश, कोषाध्यक्षक भागवत प्रसाद मेहता, विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या नंद मंडल  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर इस कार्यक्रम की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  आचार्या निशांत भारती कुटुंबकम प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण  के संबंध मे विशेष जानकारी दिया।मौके पर विधालय की पूर्वछात्रा रही नप जोगबनी के मुख्य पार्षद रानी देवी ने महिलाओ को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होनें कहां कि सरस्वती विद्या मंदिर की बच्चों की एक अलग ही पहचान है। इस कार्यक्रम मे युवा नेता राहुल चौधरी, मिस्टी सिन्हा, शिक्षक अभिनाश झां, अजीत कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post