भोजपुरी सीने स्टार पवन सिंह के घर में चोरी नगद जेवर सहित अन्य सम्पति ले उड़ें


आरा/सिटी हलचल न्यूज 

आरा  : बिहार के आरा में भोजपुरी सीने स्टार पवन सिंह के दूसरे घर में देर रात चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना के समय घर में केवल पवन सिंह के सास ससुर मोजूद थे। चोर खिड़की खोलकर अंदर प्रवेश किए ,घटना के अलावा घर में कोई नहीं था। यह घटना नगर थाना क्षेत्र न्यू मारुति नगर की है। पुलिस को घटना की सबसे पहले जानकारी फोन कर पवन सिंह के भाई रानू सिंह ने दी और स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने एस पी से भी बात करते हुए यह भी जानकारी दी कि इसी घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है

लेकिन चोर वहां तक नहीं पहुंचे। नीचे से ही सारी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। भाई ने बताया कि चोरों ने खिड़की खोलकर करीब 15 लाख की ज्वेलरी, 30 राइफल की गोली समेत 15 हजार नगद चोर उड़ा ले गए है। गनीमत यह रही की राइफल को चोरों ने नहीं उड़ाया। पवन सिंह की सास कलावती देवी ने पुलिस को बताया कि जब सुबह मैंने दरवाजा खोला तो, दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद मैंने अपने पति से बोला कि जाकर गली से देखिए क्या हुआ है

तब जाकर पता चला कि चोरों ने खिड़की खोलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। घर से चोरों ने  'दो कंगन, लक्ष्मी चेन, एक नवाबी चेन, मंगल सूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी, चार जोड़ा छागल, मिलाकर करीब 15 लाख की चोरी की है। जिसके बाद उन्होंने हीं पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।पुलिस ने पवन सिंह के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेकर FSL की टीम को भी बुलाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post