धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज
पूर्णियां: विधानसभा चुनाव को धमदाहा प्रखंड मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन अंचलाधिकारी धमदाहा ने किया। इस संबंध में अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ बताया कि स्थानीय राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार के साथ प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 191 एवं 192 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीरगंज शरणार्थी
केन्द्र संख्या 193 एवं 194 रंगपुरा उत्तर, मध्य विद्यालय कठबजरा कामत केंद्र संख्या 174 एवं 175, मध्य विद्यालय रंगपुरा केन्द्र संख्या 201,202 एवं 196 मध्य विद्यालय कजरा रंगपुरा केंद्र संख्या 203, 204, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिल्की 197, 198, प्राथमिक विद्यालय वर्मा कॉलोनी रंगपुरा पूरब भाग एवं पश्चिम भाग बूथ संख्या 199 एवं 200 भौतिक सत्यापन किया गया
जिसमें मुख्य रूप से विद्युत कनेक्शन, चापाकल शौचायल रैंप एवं मतदान केंद्र के अंदर रोशनी की व्यवस्था के साथ-साथ सड़क की कनेक्टिविटी को देखा गया है। इस दौरान संबंधित विद्यालय के प्रधान से भी व्यवस्था के बारे में बारीकी से पूछताछ की गई है।