भाजपा के द्वारा मोदी सरकार के 11वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन,दर्जनों लोगों को दिलवाई गई सदस्यता

ठाकुरगंज /सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

किशनगंज : गुरुवार को नगर पंचायत के हरगौरी सभागार में विकसित भारत के अमृत काल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियां को लेकर प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह एवं मंच संचालन जय किशन कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार एवं प्रदेश प्रवक्ता राकेश पोद्दार की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शिशिर कुमार दास वरीय भाजपा नेता लखन लाल पंडित वरुण सिंह देवकी अग्रवाल संजय उपाध्याय अधिवक्ता अजीत कुमार दास मोहन सिंह तरुण सिंह राजेश गुप्ता गौतम चंद्रवंशी लखबीर कौर सुबोध महेश्वरी अनामिका दास गुप्ता जिला उपाध्यक्ष व्यवसाई शिखर चंद अग्रवाल नवीन झा सिपाही यादव नरेश जैन कृष्ण सिंह अनेकों अधिवक्ता व्यवसाई डॉक्टर शिक्षक आदि मौजूद थे


इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बीते 11 वर्ष में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के ऐतिहासिक उपलब्धियां और नीतिगत पहलुओं को आमजन को पहुंचना था, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीते एक दशक में केंद्र सरकार ने आम नागरिकों के जीवन को सशक्त बनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जनधन योजना, डिजिटल इंडिया जैसे प्रमुख कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजनाएं गांव,गरीब, किसन, महिला और युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं।उक्त कार्यक्रम में सभी मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री सैकड़ो की संख्या में मौजूद थे

वहीं कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया जिसमें मुख्य रूप से बाबूलाल यादव पूर्व उप सरपंच प्रभात यादव उर्फ पिंटू यादव पूर्व वार्ड सदस्य मोहम्मद समीम रब्बानी पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी मोहम्मद इफ्तिखार मोहम्मद गुल बहादुर जितेंद्र मुखिया टिंकू सिंह बबलू मुर्मू वार्ड सदस्य जयप्रकाश सिंह वार्ड सदस्य दीपक सिंह उप मुखिया रमेश महतो नागेश सिंह , सरस्वती मुर्मू मुकेश यादव पवन यादव विनोद यादव ने भाजपा की सदस्यता ली।पूर्व जिला परिषद सदस्य रही सरिता कालौंडिया ने भी सदस्यता ली। उक्त कार्यक्रम का संयोजक भाजपा नेता बिजली प्रसाद सिंह,सिंह सह संयोजक भाजपा प्रवक्ता सह अधिवक्ता कोशल किशोर यादव थे‌ ।कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर उपाध्यक्ष अजय राय, नगर महामंत्री आनंद गोस्वामी, चंद्रकांत गौतम, जिला कार्यालय मंत्री एवं आईटी सेल के गौरव गुप्ता नगर उपाध्यक्ष सनी झा लक्ष्मण झा का योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post