धमदाहा /सिटीहलचल न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों महिलाओं में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई है। इस मौके पर मध्य विद्यालय धमदाहा अनुसूचित जाति की आधा दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने विद्यालय अवधि के बाद प्रांगण में एक साथ हाथ पकड़ कर नारी सशक्तिकरण का परिचय देते हुए एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। मध्य विद्यालय धमदाहा अनुसूचित जाति कि शिक्षिका संजू कुमारी, किरण कुमारी, रश्मि राज, रुबेनाज, शौकत शहनाज, कुमारी सजू, बंदना कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि एक अरसा लग गया
महिलाओं बराबरी का हक पाने में लेकिन हमारे पुरखे के संघर्ष एवं अद्भुत प्रतिबद्धता के कारण अद्भुत प्रतिमा प्रदर्शन करते हुए समाज में जो अपनी जगह बनाई उसी का परिणाम हैं महिलाओ को लगातार अवसर मिला हैं। शिक्षिकाओं ने सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख, ऐनी बेसेंट, इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, सरोजिनी नायडू आदि को याद करते हुए उनके प्रतिकृतज्ञता व्यक्त करते हुए
कहा कि इन्होंने ने अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया जिसके फल स्वरुप आज आम महिलाएं यहां तक पहुंची है। विभिन्न विद्यालय गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाली महिलाओं ने भी महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं इस प्रगतिशील समाज को ना सिर्फ नई दिशा दिखाएं बल्कि समाज को आगे लेकर चलें।