पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन एवं बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्रीमती धर्मशिला गुप्ता के निर्देशानुसार भारत सरकार के प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जाने वाले विभिन्न ऐसे योजनाएं जिससे महिलाएं सशक्त हो रही है वह आर्थिक रूप से सशक्त,सबल और आत्मनिर्भर हुई है
वैसे महिलाओं को सम्मान देने हेतु आज पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरिता राय के नेतृत्व में स्थानीय सामुदायिक भवन चित्रवानी रोड में उद्यमी योजना से अच्छादित किरण देवी एवं अन्य दर्जनों ऐसी बहनें, जो महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त आर्थिक रूप से सबल और आत्मनिर्भर हुई है उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ा कर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती गुंजा बेगानी जी थी
जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री दीप माला, पूजा चौधरी ,सोनिका पाहुजा, सुनीति सिन्हा, अनीता चौधरी,अंजू देवी, पूजा प्राची, रचना देवी ,मीना देवी, किरण देवी,रिमा दास,लीला देवी, रिंकू देवी, काजल कुमारी, पूनम देवी, अर्चना देवी ,अनीता देवी, मीना देवी, कला देवी,पावित्री देवी जीविका पार्वती देवी समेत अन्य उपस्थित थीं ।