विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ नें मानव सेवा के भाव से पत्रकार के परिवार को किया रक्तदान

 

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज

विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ पिछले कई वर्षों से सामाजिक असमर्थ और असहाय व्यक्तियों के प्रति हर सम्भव मदद करते आ रही हैं। हाल ही में संगठन लगभग तीन महीने से जरूरतमंदों को रक्तदान भी किया। इसी कार्य को लेकर आज विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ नें एक और सराहनीय कार्य किए। आज सिटिहलचल न्यूज के एक पत्रकार के परिवार के सदस्य,जो हार्टबीट हॉस्पिटल पूर्णिया में एडमिट थे। जिनको ब्लड की आवश्कता थी


पत्रकार के द्वारा इनकी सूचना जारी किया गया और और यह सूचना विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को प्राप्त हुई। इस खबर की सूचना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें सभी कार्यकर्ताओं को दिया। सूचना को पाकर तुरंत विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के कार्यकर्ता इस सराहनीय और अतुलनीय कार्य हेतु आगे आए। सुमित कुमार के रक्त की जरूरत को पूरी करने के लिए विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य सोनी चौधरी ने एक यूनिट रक्त का दान किया


इनके रक्त दान पर विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी नें महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य सोनी चौधरी जी को बधाई दिए और कहा कि संगठन को ऐसे कार्यकर्ताओं पर हमें गर्व है जो हमेशा से मानव सेवा के लिए तन मन और धन से समर्पित रहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नें ये भी मानवता के प्रति संदेश दिया कि सेवा ही सबसे बड़ा मानव जीवन का परम कर्तव्य है और हमारा संगठन हमेशा से हर दबे-कुचले बेबस लाचार के लिए हर संभव मदद करने में प्रयासरत रहते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post