बहादुरगंज /सिटी हलचल न्यूज़
किशनगंज : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के निर्देश पर गुरुवार के दिन किशनगंज जिले के विभिन्न प्रखंड़ों मे कार्यरत कर्मचारीयों के द्वारा अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर रसल उच्च विद्यालय बहादुरगंज के मैदान मे एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया गया। जहां धरणा प्रदर्शन के दौरान बहादुरगंज अंचल मे कार्यरत राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों कि मांग है
कि उन्हें गृह जिला मे सरकार द्वारा पदस्थापन दिया जाये। 2800 ग्रेड पे सहित अन्य सुविधाएं दि जाये। वहीँ धरणा प्रदर्शन मे शामिल अन्य कर्मचारियों ने कहा कि न तो उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे मिल रहा है और न ही अन्य सुविधाओं का लाभ। वहीँ ऐछीक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने से वे घर से दूर काम करने पर मजबूर हैं
वहीँ अधिक दुरी पर पदस्थापन होने से छुट्टी मे घर जाना भी मुश्किल हो जाता है।बताते चले कि नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों के बीते 04 मार्च से अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर धरणा प्रदर्शन मे चले जाने से राजस्व का काम काज पूरी तरह ठप हो चूका है।जिस कारण आमजनों को राजस्व कार्यालयों मे आकर बेरंग होकर वापस जाना मजबूरी बन गयी है।