ठंड को लेकर सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल 23 जनवरी तक बंद

 

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़                                              जिले में बढ़ते ठंड के कारण तापमान में आई गिरावट एवं शीतलहर के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी- सह- जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिले के विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।जिला पदाधिकारी- सह-जिला दण्डाधिकारी श्री कुन्दन कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों एवं विद्यालयों वर्ग 1 से 5 तक (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र, कोचिंग संस्थान सहित) में वर्ग 8 तक शैक्षणिक गतिविधियों को दिनांक 23.01.2025 तक स्थगित किया गया है 

वर्ग 8 के ऊपर सभी कक्षाओं का शैक्षिक कार्य पूर्वाहन 09:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक सावधानी के साथ संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया है। अपने आदेश में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन उपरोक्त आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे।प्री बोर्ड/ बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा

सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में विद्यालय अवधि  तक अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा विद्यालयी / विभागीय कार्यों का ससमय निष्पादन करेंगे। उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि उपरोक्त आदेश 22 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post