बिहार में किसी से गठबंधन नहीं, जन स्वराज 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज

जन स्वराज के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती कार्यकर्ता संवाद के दौरान पूर्णिया पहुँचे। यहाँ उन्होंने 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा वार कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा की। इस दौरान मनोज भारती ने कहा कि जन स्वराज बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी से गठबंधन नहीं करेगी


उन्होंने उप चुनाव में हुए पार्टी के हार पर कहा कि उपचुनाव में जन स्वराज बाल अवस्था मे था जो चलना सिख रहा था, 2025 में अब पार्टी दौर लगाएगी। उन्होंने कहा कि 40 साल से बिहार के लोग जिस बदहाली को झेल रहे हैं, उन बातों को जन स्वराज समझाने में कामयाब रहा है। मनोज भारती ने कहा कि हमलोग बिहार को बदलने आये हैं, हमारा उद्देश्य शासन करना नहीं है

जन स्वराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने एक बार फिर सत्ता में आने के बाद शराबबंदी खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। उंन्होने कहा कि शराबबंदी सिर्फ नाम का है। शराबबंदी के दौर में भ्रष्टाचार बढ़ा है, राजस्व का नुकसान हुआ है। वही गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अंबेडकर पर दिए बयान के संदर्भ में कहा कि अमित शाह को अंबेडकर क्या हैं, उन्हें ज्ञान नहीं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post