भू विवाद में आड़ को लेकर हुआ जमकर मारपीट पांच घायल में दो रेफर।
कुरसेला सिटी हलचल न्यूज़।
कुरसेला थाना क्षेत्र के भदैया टोला अवधेश नगर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट। जिसमे दो महिला तथा तीन पुरुष सहित पांच घायल हो गया।
वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण द्वारा इलाज के लिए सभी घायल को भर्ती कराया गया। घायल लालू मंडल ने बताया कि मेरे घर का पुष्टा का मिट्टी काट रहा था। जिसका मैंने विरोध किया । विरोध करने पर अचानक दूसरे पक्ष के राजेश कुमार ने मुझे कुदाल से हमला कर दिया।
उसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। जिसमें दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन महिला व पुरुष घायल हो गए।
इसके बाद ग्रामीण द्वारा दोनों पक्ष के घायल लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल के द्वारा घायल रुदल मंडल, लालू मंडल, राजेश कुमार, सुनीता देवी, पति राजकुमार मंडल, सुनीता देवी पति रुदल मंडल, घायल का इलाज किया गया। वहीं डाक्टर ने घायल दो लोगो का गंभीर स्थिति बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही कुर्सेला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 Comments