Top News

नगर पंचायत क्षेत्र से दाह संस्कार के लिए निकले दो शव, माहौल रहा गमगीन

 

धमदाहा सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णिया : बुधवार की देर शाम के. नगर थानाक्षेत्र के बहेलिया स्थान के समीप ऑटो और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि पांच का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में चल चल रहा था। घटना में धमदाहा उत्तर वार्ड 7 निवासी प्रसादी साह का पुत्र लालजी साह (40) का मौके पर ही मौत हो गया था। बाकी पांच में भाजपा धमदाहा मंडल के मंडल उपाध्यक्ष महाकांत झा, ऑटो चालक विपिन सहनी, वंदना देवी, मुस्कान कुमारी, आकांक्षा कुमारी का इलाज पूर्णिया में चल रहा था। इलाज के क्रम में ही गुरुवार को धमदाहा मध्य, वार्ड 17 निवासी महाकांत झा (52) की भी मौत हो गई


घटना की जानकारी मिलते ही पूरे नगर क्षेत्र सहित पूरे धमदाहा में कोहराम मच गया। हर किसी की आँखें नम हो गई। पूरे दिन सिर्फ घटना की ही चर्चा होती रही। हो भी क्यों न, एक साथ एक ही दिन दो -दो शव जो धमदाहा पहुंचा। इधर लालजी साह के परिवार लोग का बुधवार से ही रो -रोकर बुरा हाल हो गया है। दोनों शवों को विभिन्न जगहों पर ले जाकर दाह-संस्कार किया गया। महाकांत झा के दाह संस्कार में धमदाहा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता  मौजूद रहे

बताते चलें कि बुधवार की देर शाम एक ऑटो और स्कॉर्पियो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। ऑटो पूर्णिया से धमदाहा की ओर आ रही थी, जबकि स्कॉर्पियो धमदाहा से पूर्णिया की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों टीकापट्टी -पूर्णिया मार्ग के बाबा बिशुराउत स्थान के पास पहुंचा, ठीक वहां दोनों में टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मार्ग को डेढ़ घंटे के लिए बाधित भी किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post