सुतारा मेंही मिशन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

कुरसेला/ सिटी हलचल न्यूज़

कुरसेला के सुरेश्वर नगर देवपुर स्थित सीबीएसई एफिलिएटेड प्लस टू सुतारा मेंही मिशन स्कूल में शनिवार को विद्यालय प्रांगण में बच्चों के बीच इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न थीम जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सेव वाटर सेव अर्थ, विश्व शांति, विभिन्नता में एकता, महापर्व छठ, दीपावली, डीजीटल इन्डिया , स्वच्छ भारत अभियान, मधुबनी पेंटिंग, नारी अत्याचार इत्यादी थीम पर रंगोली बनाए


बच्चों द्वारा बनाए कलाकृति ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल समेली प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल के द्वारा अवलोकन कर अंक दिए गए जिसके आधार पर  प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले हाउस का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में मुख्य अतिथि समेली प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह, विद्यालय निदेशक प्रभात कुमार सिंह, निर्देशिका पूनम प्रभात सामिल थीं

रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर विंग्स में  रमन हाउस व बोस हाउस 155 अंक लाकर प्रथम जबकि कलाम हाउस व भाभा हाउस ने 147 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर विंग्स में बोस हाउस व रमन हाउस ने 147 अंक लाकर प्रथम‌ तथा भाभा हाउस व कलाम हाउस ने 140 अंक लाकर द्वितीय पर अपना परचम लहराया। अंत में विद्यालय के निर्देशक एवं निर्देशिका ने बच्चों एवं अभिभावकों को दीपावली एवं छठ पूजा की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments