Top News

जिला अध्यक्ष राकेश कुमार के अगुवाई में चलाई गई महासदस्यता अभियान

 


धमदाहा /सिटीहलचल न्यूज 

बुधवार को धमदाहा मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार और धमदाहा विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष राजीव राय के अगुवाई में धमदाहा के विभिन्न शक्तिकेंद्रों पर महासदस्यता अभियान चलाई गई। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा किए। आगे बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान अभी पूरे भारत वर्ष में चलाई जा रही है


मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए अधिकाधिक सदस्यता के लिए  प्रेरित किया। मौके पर मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, मंडल महामंत्री अविनाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंभु पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी अनंत मिश्रा, कार्यकर्ता राकेश कुमार , नीरज पासवान आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post