धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज
अभी के समय में शिक्षा समाज के विकास का रीढ़ है। समाज के दशा और दिशा बदलने में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा ही समाज को सशक्त और सुदृढ़ बना सकता है। इसलिए सभी शिक्षा को अपनाएं। उक्त बातें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के दमेली पंचायत के नासी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शिक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च की जा रही है। आगे कहा कि बेटियां पहले पढ़ नहीं पाती थीं। अब बेटियां उड़ान भर रही है। पहले बेटियों को नौकरी करने नहीं दिया जाता था। अभी हर क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी बढ़ी है। बेटियों के नौकरियों के लिए सरकार उनकी भागीदारी को सुनिश्चित कर दिया है
दरअसल पूर्व सांसद नासी में चल रहे एबीवीपी द्वारा निःशुल्क शिक्षण संस्थान के संचालक अभिषेक कुमार के हौसला अफजाई के लिए उनके गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि अभिषेक समाज के लिए एक दर्पण है। इनसे लोगों को सीखना चाहिए। इनके सोच को मैं सलाम करता हूं। आगे उन्होंने केंद्राधीक्षक को शुभकामनाएं भी दिया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह हितेश गांधी ने कहा कि अभिषेक कुमार की जितनी तारीफ की जाए
उतनी कम होगी। यह उनके दृढ़ निश्चय का परिणाम है कि आज दो सौ से ऊपर बच्चे निःशुल्क शिक्षण संस्थान का लाभ ले पा रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष राय, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, जदयू नेता नीलू सिंह पटेल, प्रदीप मेहता, महेश्वरी मेहता, अरविंद मेहता, शिक्षक जितेंद्र कुमार, कैलाश महतो, खुशबू कुमारी, सुभाष मंडल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।