जोगबनी /सिटी हलचल न्यूज
अररिया : भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी इन दोनों गांजा की तस्करी के लिए सबसे सेफ जॉन बनता जा रहा है। लगातार सीमा की दोनों और प्रशासन द्वारा गाजा के साथ तस्कर की गिरफ़्तारी हो रही है। मिली जानकारी अनुसार पड़ोसी देश नेपाल के विराटनगर महानगरपालिका 15 स्थित एक भारतीय नंबर की कार से 103 किलो गांजा को नेपाल पुलिस ने जप्त किया है। बीती रात्रि कोशी प्रदेश कार्यालय बिराटनगर प्रादेशिक अनुसन्धान की टीम ने चेकिंग करने के क्रम मे छीपा कर रखा हुआ
एक भारतीय कार बिआर 38 एडब्लू 3776 नंबर की डिक्की से 103 किलो गांजा को बरामद किया है। इस आशय की जानकारी जोगबनी सीमा से सटे रानी बिओपी थाना के प्रशासन ने बताया की इन सीमाओं से गांजा की तस्करी ज्यादा हो रही जिस पर चेकिंग तेज कर दिया गया है। इसी क्रम मे एक खड़ी भारतीय कार पर शांखा होने पर चेक किया तो उस मे से 103 किलो गांजा को बरामद करने मे सफलता पाया है। जप्त भारतीय कार एवं गांजा की सूची बना कर नशीली मुकदमा दर्ज कर आगे की करवाई तथा अनुसन्धान किया जा रहा है।