शहर के गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित पांच दिवसीय 21 वां श्रीगणेश महोत्सव का समापन।
नाम आंखों से दी गई विदाई।
मुरलीगंज मधेपुरा
मुरलीगंज बाजार में बुधवार को श्रीगणेश महोत्सव समापन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के गोलबाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित पांच दिवसीय 21 वां श्रीगणेश महोत्सव का समापन हो गया। बुधवार को विधि-विधान वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन के उपरांत आकर्षक झांकी व गाजे-बाजे ढोल नगारे के साथ गणपती बप्पा की शोभा यात्रा निकाली गई। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ शामिल रहे। मंदिर परिसर से गणपती बप्पा सहित रिद्धि- सिद्धि की प्रतिमा के साथ श्रद्धालुओ ने भव्य शोभायात्रा निकालकर शहर के गोलबाजार, काशीपुर, गौशाला चौक, महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिड्ल चौक होते हुए प्रतिमा विसर्जन को गया। इस बीच गणपती बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण कायम रहा।
श्रद्धालुओ में उत्साह का माहौल उत्पन्न रहा। श्रीगणेश महोत्सव पूजा समिति के सदस्यो ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव संपन्न हो गया। शहर में भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट सह बीएओ राजेश कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई बबलु कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ शामिल रहे।