विधानसभा की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने कसी कमर,2 लाख सदस्य का लक्ष्य

 


पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

 राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला कार्यालय मेहता चौक मधुबनी में जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी श्री अंगद कुशवाहा जिला प्रभारी अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि  विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक आ रहा है जिसको देखते हुए जिले के सभी विधानसभा में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता को जोड़ना है। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि पूर्णिया में संगठन सभी प्रखंड में प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया गया है अगले 10 अक्टूबर तक लगभग 1 लाख सदस्य बनाना है इसी संकल्प के साथ सभी प्रखंड अध्यक्ष सभी जिले के पदाधिकारी लगे हुए हैं आशा है एक लाख सदस्य बनने में जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा जी के नेतृत्व में कामयाब होगा ऐसा उम्मीद करते हैं।


इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित शिव बच्चन राम , महिला जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी, डॉo सुधीर कुमार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश्वर प्रसाद सिंह , सुभाष सिंह , नीरज मेहता , युवा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मंडल, नगर अध्यक्ष नीरज साह ,बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष माहेश्वरी मेहता , धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार जलालगढ़ प्रखंड अध्यक्ष परमानंद मंडल, श्रीनगर प्रखंड अध्यक्ष बृजेश कुमार, पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, के नगर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, ललित कुमार सिंह, सन्नी कुमार संजय कुमार,कुणाल कुमार, धीरज जायसवाल, श्रीकान्त चौधरी,विजय कुमार, सदनलाल मेहता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post