पूर्णियाँ/सीटीहलचल न्यूज़
पूर्णिया में एक लाख कैश और बाइक की डिमांड पूरी न होने पर नवविवाहिता की पीट -पीटकर हत्या कर दी गई। महिला 6 माह की गर्भवती थी। एक साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। पति प्रदेश में काम करता है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला की पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर गला दबाकर मार डाला। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के ससुर और दोनों देवर को हिरासत में लिया है। वहीं वारदात के बाद से सास घर छोड़कर फरार है। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के वार्ड 12 निवासी ज्ञानचंद यादव के बेटे मंटू यादव की पत्नी विभा देवी 24 के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के भाई विशाल कुमार यादव
ने बताया कि मृतका बचपन से ही अपने मामा अखिलेश यादव के घर
अररिया जिले के कोजगांवा वार्ड 4 में रहती थी। पिछले साल 25 जून को 1 साल पहले ही विभा की शादी मंटू यादव के साथ हुई थी। शादी में मनीषा के माता पिता ने डेढ़ लाख रुपए नकद रुपये, सोने चांदी के जेवर व घर का सारा सामान साथ में देकर बेटी को विदा किया था।
शादी के कुछ ही महीने बाद पति काम की तलाश में गुजरात चले गए।
इसके बाद से वो ससुराल वालों संग रहती थी। पति के प्रदेश जाते ही
सास, ससुर, देवर की प्रताड़ना शुरू हो गई। डेढ़ लाख कैश और बाइक की डिमांड की जाने लगी। जब उन्होंने दहेज देने से इंकार कर दिया तो चारों ने मिलकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुजरात में काम कर रहे हैं पति ने गुरुवार देर रात कॉल कर उन्हें घटना की सूचना दी। जिसके बाद वे उसके ससुराल पहुंचे। यहां कमरे में मृतका की लाश पड़ी थी। शरीर पर मारपीट के निशान थे। हत्या से पहले महिला की बुरी तरीके से पिटाई की गई इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
वहीं घटना की सूचना पाकर बनमनखी थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के लिखित शिकायत पर ससुर और दोनों देवर को हिरासत में लिया है। वही सांस घर छोड़कर फरार है। मृतका की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया पहुंच गई है।