जोगबनी/सिटिहलचल न्यूज़
अररिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोगबनी नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रमुख गणेश साहा के नेतृत्व में आज स्थानीय 10+2 हाई स्कूल जोगबनी में सदस्यता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम संबोधित करते हुए जिला सदस्यता प्रमुख गणेश साहा ने कहा की अभाविप वर्ष भर छात्रहित एवं एवं राष्ट्रहित में कार्यशील करने वाला छात्र संगठन है छात्रों को संस्कृत कर एवं जिम्मेदार कर्तव्यनिष्ठ
व्यक्तित्व विकसित करना मुख्य उद्देश्य है।
वंही कार्यक्रम में उपस्थित जिला सह संयोजक गोपाल साह ने कहा कि अभाविप कार्यकर्ता ज्ञान, शील,एकता के ध्येय मंत्र को धारण कर निरंतर छात्र हित में परिसर से सदन तक सक्रिय रहने वाला छात्र संगठन है। आज के सदस्यता अभियान में नगर उपाध्यक्ष अभिषेक घोष नगर शाह मंत्री रोशन ठाकुर, अभिषेक झा,नूतन साह उपस्थित रहें।आज के इस सदस्यता अभियान में दर्जनों सदस्यों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की।