के.नगर/सिटिहलचल न्यूज़
के.नगर प्रखंड क्षेत्र के परोरा पंचायत मिल्की टोला सहित विभिन्न पंचायत में बड़ा ही धूमधाम से नाग पंचमी को मनाया गया। समाजसेवी मनोरंजन शर्मा बताते हैं हमलोग के यहां बड़ा ही नियम धर्म से अपने परिवार सहित ग्रामीणों के साथ प्रकृति प्रदत्त माता विषहरी का मंत्रोच्चारण के साथ हाथ उठाते हैं। एवं खीर पुरी मिठाई ,दूध, लावा, जीयल का पत्ता, झाँप, मंजूषा चढ़ाकर माता विषहरी का आराधना करते हैं। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान नाग देवता के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हुआ।
प्रखंड के इलाके के विभिन्न गांवों में भी नागपंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं द्वारा धान का लावा, गाय के दूध में गुड़ मिलाकर नाग देवता की पूजा की गई। इस मौके पर बड़े बूढ़े गवैया द्वारा ढोलक झाल मृदंग के साथ भगैत गाया गया एवं महिलाओं द्वारा गाए जा रहे गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ पं. प्रीतम ओझा और भगैत गवैया प्रधान सुखो शर्मा ने बताया कि पुराणों में वर्णित है कि देवताओं के साथ-साथ मनुष्यों के रक्षक के रूप में नाग देवता ही रहे हैं। भगवान शंकर, विष्णु, सिद्धि विनायक भगवान गणेश का अभिन्न अंग होने के साथ ही कल्याण के लिए नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती हैं।