अमौर/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया। अमौर प्रखंड मुख्यालय किसान भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के स्थानन्तरण को लेकर कर्मियो द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार चौधरी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह में मुख्य रूप से बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, सीओ सुधांशु मधुकर,बीसीओ सुजीत कुमार एवं राजेंद्र राम ,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शाहनवाज आलम मौजूद थे। कृषि पदाधिकारी का स्थानांतरण नालंदा जिला के बिहारशरीफ में हुआ है। मंच का संचालन नंद किशोर ने किया। वहीं बीडीओ रनजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीएओ धर्मेंद्र चौधरी बहुत ही अच्छे और मृदु भाषी विचार के थे, जब भी जो कार्य दिया गया वे अपना दायित्व को समझ कर करते थे। कभी भी किसी से आज तक उलझ कर बात नहीं किए, अपने कार्य के प्रति हमेशा निष्ठावान रहते थे। सभी कर्मी इनसे बहुत प्रसन्न थे,
बीडीओ ने बताया कि ये हमेशा एक स्तंभ के तरह थे। वही सीओ सुधांशु मधुकर ने बताया कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण व सेवानिवृति तो लगा हुआ रहता है, आज यहां तो कल कहीं और अपना दायित्व देना होता है, जहां भी रहे अच्छे कार्य से जाने जाते हैं। वही धर्मेंद्र चौधरी बहुत ही अच्छे और मिलनसार व्यक्ति थे। वही इस जगह पर नए बीएओ विश्वनाथ चौधरी आए हैं। नए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के आने तक खेमचंद्र जयसवाल प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के प्रभार में रहेंगे। उक्त मौके पर लोगो ने कहा कि व्यक्ति चला जाता है लेकिन उसका कार्य और व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाता है। इस मौके पर कृषि कर्मी आदित्य कुमार, संतोष सुमन, मुकेश कुमार, रंजन कुमार, सुमन कुमार, चंदन कुमार, खेमचंद्र जैसवाल, किशोर कुमार, शंभू कुमार, बेनी यादव, रवि भूषण, गणेश केडिया, प्रभाष कुमार, विक्रम विद्यार्थी, बिपिन पासवान, आलोक, प्रतीम, नंद किशोर, मुकेश यादव, नदीम अख़्तर, शम्स रजा , राजा सिंह, सौरभ सुमन , आशुतोष कुमार,सहित अन्य लोगों मौजूद थे।